🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडरुद्रपुर में रेल पटरी के किनारे सोए युवक...

रुद्रपुर में रेल पटरी के किनारे सोए युवक का ट्रेन से कटा हाथ, गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर

P
By Pahadnews24
June 16, 2026 • 1 min read
रुद्रपुर में रेल पटरी के किनारे सोए युवक का ट्रेन से कटा हाथ, गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर
रुद्रपुर में रेल पटरी के किनारे सोए युवक का ट्रेन से कटा हाथ, गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर (Photo: Pahad News)

रुद्रपुर। शहर के भूरारानी क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मलिक कॉलोनी के समीप रेल पटरी के किनारे सो रहे एक युवक का हाथ तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।


 

जानकारी के अनुसार, युवक कथित रूप से नशे की हालत में मलिक कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे सोया हुआ था। इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में उसका हाथ आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।


 

सूचना मिलते ही कोतवाल उमेश दानू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव और हाथ गंभीर रूप से कट जाने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।


 

घायल की पहचान 38 वर्षीय नन्दादास पुत्र कुट्टू निवासी दीनबंधू रोड, 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वर्तमान में आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND