🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडमसूरी SDM कार्यालय परिसर में भयंकर लैंडस...

मसूरी SDM कार्यालय परिसर में भयंकर लैंडस्लाइड, सरकारी आवास की दीवार तोड़ कमरे में घुसी चट्टान

P
By Pahadnews24
August 6, 2026 • 1 min read
मसूरी SDM कार्यालय परिसर में भयंकर लैंडस्लाइड, सरकारी आवास की दीवार तोड़ कमरे में घुसी चट्टान
मसूरी SDM कार्यालय परिसर में भयंकर लैंडस्लाइड, सरकारी आवास की दीवार तोड़ कमरे में घुसी चट्टान (Photo: Pahad News)

मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। परिसर में स्थित एक सरकारी आवास पर अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया और एक विशाल चट्टान पत्थर की दीवार तोड़ते हुए कमरे के अंदर घुस गई। घटना के समय कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी, उनकी पत्नी और छोटा बच्चा घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि परिवार सुरक्षित बच गया, हालांकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं।

 

गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि सुबह तेज धमाके की आवाज के साथ चट्टान दीवार तोड़कर कमरे में आ गिरी। जिस स्थान पर चट्टान गिरी, उससे कुछ ही दूरी पर परिवार का बिस्तर था। उन्होंने कहा कि यदि दीवार पत्थर की बजाय ईंट की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

कर्मचारियों के अनुसार, एसडीएम कार्यालय परिसर के पुराने सरकारी आवासों में करीब पांच परिवार रहते हैं। बरसात के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस बार पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटने से पूरे परिसर में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ये आवास अंग्रेजों के समय के बने हुए हैं और अब काफी जर्जर हो चुके हैं। लंबे समय से इनके पुनर्निर्माण और पहाड़ी के वैज्ञानिक ट्रीटमेंट की मांग की जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मसूरी राहुल आनंद को अवगत कराया गया। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद कर्मचारियों ने जर्जर आवासों के पुनर्निर्माण, पहाड़ी के वैज्ञानिक ट्रीटमेंट और सुरक्षित स्थान पर वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। लगातार हो रही बारिश के बीच इस घटना ने संवेदनशील क्षेत्रों में बने सरकारी आवासों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND