🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडपहली ही बारिश में ध्वस्त हुई नई सड़क, मा...

पहली ही बारिश में ध्वस्त हुई नई सड़क, मालदेवता में ग्रामीणों और पीएमजीएसवाई अधिकारियों के बीच विवाद

P
By Pahadnews24
July 30, 2026 • 1 min read

देहरादून: राजधानी देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच हाल ही में निर्मित सड़क के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मालदेवता से सोंग डैम होते हुए सौंदना गांव तक जाने वाला मोटर मार्ग कई स्थानों पर धंस गया है, जबकि भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। मई में ब्लैकटॉप हुई यह सड़क पहली ही बरसात में जगह-जगह टूट गई, जिससे क्षेत्र की 10 से 12 ग्राम पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब गुणवत्ता के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है।

 

इसी बीच सड़क खोलने में देरी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों के बीच विवाद भी सामने आया। विभाग ने ग्राम प्रधान सहित कुछ लोगों पर अधिकारियों और वाहन चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं ग्राम प्रधान श्याम पयाल ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण कई सड़कें बंद थीं, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद संबंधित विभाग ने समय पर राहत कार्य शुरू नहीं किया। उनका आरोप है कि अधिकारियों के कथित अभद्र व्यवहार के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, समय पर रखरखाव और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND