🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का म...

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

P
By Pahadnews24
June 5, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।


 

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


 

इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


 

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार शाम प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, नदी-नालों के आसपास जाने से बचने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND