🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंड“भाजपा से बैर नहीं, मुन्ना चौहान तेरी खै...

“भाजपा से बैर नहीं, मुन्ना चौहान तेरी खैर नहीं” : बजरंग दल के नारों से गूंजा पछवादून

P
By Pahadnews24
June 15, 2026 • 1 min read
“भाजपा से बैर नहीं, मुन्ना चौहान तेरी खैर नहीं” : बजरंग दल के नारों से गूंजा पछवादून
“भाजपा से बैर नहीं, मुन्ना चौहान तेरी खैर नहीं” : बजरंग दल के नारों से गूंजा पछवादून (Photo: Pahad News)

देहरादून के पछवादून क्षेत्र में विनोद नामक युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ भी नारेबाजी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्या के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए।


 

वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा आगजनी और पथराव किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी। पुलिस के अनुसार हालात को नियंत्रित करने और किसी बड़ी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।


 

इस बीच राजनीतिक जानकारों का मानना है कि घटना को लेकर अलग-अलग तरह की राजनीतिक और सामाजिक व्याख्याएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि मामले को धार्मिक रंग देकर तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जबकि दूसरी ओर पुलिस प्रशासन का दावा है कि उसने पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की है।


 

फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND