🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeदेश / विदेशपान मसाला विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अ...

पान मसाला विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस

P
By Pahadnews24
August 17, 2026 • 1 min read
पान मसाला विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस
पान मसाला विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस (Photo: Pahad News)

मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पान मसाला/तंबाकू उत्पाद के कथित अप्रत्यक्ष प्रचार से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, यह नोटिस ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन में ब्रांड एंडोर्सर के तौर पर शामिल होने को लेकर जारी किया गया है। FDA ने तीनों अभिनेताओं से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। विभाग का कहना है कि संबंधित विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू उत्पादों के अप्रत्यक्ष प्रचार के दायरे में आ सकता है। FDA ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है। यह कार्रवाई सरकारी संस्थानों के होटलों और कैंटीनों में की गई छापेमारी के बाद सामने आई है।


 

देश / विदेश UTTARAKHAND