🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › पीएनजीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: नीरज कं...

पीएनजीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: नीरज कंडारी अध्यक्ष निर्वाचित, सूरज रावत को 5 वोटों से हराया

P
By Pahadnews24
September 30, 2026 • 1 min read
पीएनजीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: नीरज कंडारी अध्यक्ष निर्वाचित, सूरज रावत को 5 वोटों से हराया
पीएनजीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: नीरज कंडारी अध्यक्ष निर्वाचित, सूरज रावत को 5 वोटों से हराया (Photo: Pahad News)

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर नीरज कंडारी ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्हें 738 वोट मिले, जबकि सूरज रावत को 733 मत प्राप्त हुए। नीरज कंडारी ने सूरज रावत को महज 5 वोटों के अंतर से हराया। वहीं विशाखा चौहान को 383 वोट मिले।

 

उपाध्यक्ष छात्रा पद पर ईशा नेगी ने 953 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी यशोदा को 817 वोट मिले। सचिव पद पर रोहित जोशी 1014 मतों के साथ निर्वाचित हुए, जबकि ललित कांत पाल को 669 वोट मिले।

 

संयुक्त सचिव पद पर नेहा शर्मा ने 802 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सांस्कृतिक सचिव पद पर दीपांशु आर्य ने 827 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

 

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भुवनचंद जोशी 903 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि विकास सिंह को 750 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND