🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिअल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, खरा...

अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, खराब मौसम बना बाधा; सोशल मीडिया पर जनता से मांगी माफ़ी

P
By Pahadnews24
June 4, 2026 • 1 min read
अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, खराब मौसम बना बाधा; सोशल मीडिया पर जनता से मांगी माफ़ी
अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, खराब मौसम बना बाधा; सोशल मीडिया पर जनता से मांगी माफ़ी (Photo: Pahad News)

अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को अल्मोड़ा में जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका उत्तराखंड दौरा प्रभावित हो गया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को संबोधित करते हुए बताया कि वे सुबह पंतनगर पहुंच चुके थे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा रवाना होना था, लेकिन मौसम की गंभीर खराबी के कारण पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया।


 

राहुल गांधी ने कहा कि वे उत्तराखंड के लोगों से मिलकर प्रदेश की वर्तमान स्थिति, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों, युवाओं के भविष्य तथा राज्य के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करना चाहते थे। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित थी।


 

उन्होंने कहा कि प्रकृति के आगे सभी को विनम्र रहना पड़ता है और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही दोबारा राज्य का दौरा करेंगे और तब लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे।


 

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम स्थगित हुआ है, लेकिन उत्तराखंड के लोगों से उनका जुड़ाव और मिलने की इच्छा पहले की तरह कायम है।


 

राजनीति UTTARAKHAND