🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिअंकिता भंडारी के माता-पिता से राहुल गांध...

अंकिता भंडारी के माता-पिता से राहुल गांधी ने की वीडियो कॉल पर बातचीत, न्याय की लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा

P
By Pahadnews24
June 4, 2026 • 1 min read
अंकिता भंडारी के माता-पिता से राहुल गांधी ने की वीडियो कॉल पर बातचीत, न्याय की लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा
अंकिता भंडारी के माता-पिता से राहुल गांधी ने की वीडियो कॉल पर बातचीत, न्याय की लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा (Photo: Pahad News)

देहरादून/पौड़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और न्याय दिलाने की लड़ाई में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने परिजनों की पीड़ा को सुना और कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।


 

गौरतलब है कि राहुल गांधी का बुधवार को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था। कार्यक्रम के तहत उन्हें अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात करनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर पंतनगर से आगे नहीं जा सका। इसके बाद राहुल गांधी ने वीडियो कॉल के जरिए अंकिता के माता-पिता से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और न्याय की मांग को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया।


 

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले को लगातार उठाया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


 

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है। मामले को लेकर लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों द्वारा न्याय की मांग उठाई जाती रही है। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा सीधे परिजनों से संवाद किए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


 

परिजनों ने भी न्याय की मांग दोहराते हुए कहा कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक अंकिता को इंसाफ नहीं मिल जाता।


 

राजनीति UTTARAKHAND