🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिराहुल गांधी जल्द आ सकते हैं उत्तराखंड दौ...

राहुल गांधी जल्द आ सकते हैं उत्तराखंड दौरे पर, सैनिक परिवारों से करेंगे मुलाकात

P
By Pahadnews24
May 22, 2026 • 1 min read
राहुल गांधी जल्द आ सकते हैं उत्तराखंड दौरे पर, सैनिक परिवारों से करेंगे मुलाकात
राहुल गांधी जल्द आ सकते हैं उत्तराखंड दौरे पर, सैनिक परिवारों से करेंगे मुलाकात (Photo: Pahad News)

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक उनका कार्यक्रम पौड़ी गढ़वाल या लैंसडाउन क्षेत्र में प्रस्तावित है, जहां वे सैनिकों और सैन्य परिवारों के बीच सभा कर सकते हैं। इस दौरान अग्निवीर योजना और वन रैंक वन पेंशन जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ लगातार बातचीत जारी है। हालांकि अभी सभा स्थल और तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उनके एक से दो दिन के दौरे की तैयारी चल रही है।


 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के उत्तराखंड आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी जून के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आने वाली हैं।


 

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने बताया कि पार्टी ने राहुल गांधी का कार्यक्रम पौड़ी या लैंसडाउन में कराने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही कुमाऊं मंडल में भी उनके दौरे की योजना बनाई जा रही है।


 

हरक सिंह रावत के मुताबिक राहुल गांधी सैनिक परिवारों के बीच पहुंचकर अग्निवीर योजना, वन रैंक वन पेंशन और सेना से जुड़े अन्य मुद्दों पर संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।


 

राजनीति UTTARAKHAND