🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

HomeखेलRCB ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता...

RCB ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब; फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा

P
By Pahadnews24
June 1, 2026 • 1 min read
RCB ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब; फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा
RCB ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब; फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा (Photo: Pahad News)

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने 156 रनों का लक्ष्य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया।


 

इस जीत के साथ आरसीबी IPL इतिहास में लगातार दो सीजन का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।


 

फाइनल मुकाबले के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने दबाव भरे मैच में नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कोहली ने सिर्फ 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से यह शानदार पारी खेली और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन और टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।


 

इससे पहले गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। आरसीबी की ओर से रसीख सलाम ने 3 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए।


 

RCB की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु समेत देशभर में प्रशंसकों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला।


 

खेल UTTARAKHAND