🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की...

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की परेशानी की साझा, सीएम धामी से मांगी मदद; जानें क्या है मामला

P
By Pahadnews24
August 9, 2026 • 1 min read
ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की परेशानी की साझा, सीएम धामी से मांगी मदद; जानें क्या है मामला
ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की परेशानी की साझा, सीएम धामी से मांगी मदद; जानें क्या है मामला (Photo: Pahad News)

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर आ रही कथित दिक्कतों को सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किया है। पंत ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12:46 बजे एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए अपनी परेशानी साझा की। उस समय पंत श्रीलंका में थे।

 

पंत ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड में अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन जमीन खरीदने की प्रक्रिया में लगातार आ रही जटिलताओं के कारण अब तक यह संभव नहीं हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराने के आश्वासन की बात भी याद दिलाई।

 

हालांकि, पंत ने यह स्पष्ट किया कि वह सरकार से मुफ्त में जमीन नहीं मांग रहे हैं। उनकी इच्छा है कि वह नियमों के तहत खुद जमीन खरीदें, लेकिन प्रक्रिया में आ रही परेशानियों के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप और मार्गदर्शन की उम्मीद जताई है।

 

आखिर क्यों करनी पड़ी सार्वजनिक अपील?

पंत की पोस्ट के बाद सवाल उठने लगा कि आखिर उन्हें अपनी समस्या सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से क्यों रखनी पड़ी। इस संबंध में पंत ने फिलहाल कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनके पारिवारिक मित्र और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

 

उमेश कुमार के मुताबिक, ऋषभ पंत उत्तराखंड से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से राज्य में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, पंत की इच्छा केवल उत्तराखंड में अपना ठिकाना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह राज्य की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए भी कुछ करना चाहते हैं।

 

उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया बनी चर्चा का विषय

ऋषभ पंत की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उत्तराखंड में बाहरी व्यक्तियों के जमीन खरीदने से जुड़े नियम और प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पंत ने अपनी पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री से इस मामले में मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार की ओर से इस पर क्या जवाब दिया जाता है और पंत को जमीन खरीदने में किन कानूनी या प्रशासनिक अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND