🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय गौर...

रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय गौरव कुशवाहा की जीत, अध्यक्ष पद पर 391 वोटों से दर्ज की जीत

P
By Pahadnews24
September 30, 2026 • 1 min read
रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय गौरव कुशवाहा की जीत, अध्यक्ष पद पर 391 वोटों से दर्ज की जीत
रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय गौरव कुशवाहा की जीत, अध्यक्ष पद पर 391 वोटों से दर्ज की जीत (Photo: Pahad News)

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुशवाहा ने 391 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

 

अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ज्योति मित्रा, सचिव पद पर गुरबाज, कोषाध्यक्ष पद पर रिया गुप्ता और संयुक्त सचिव पद पर हरमन कौर निर्वाचित हुईं।

 

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया। कॉलेज प्रशासन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने की बात कही। समर्थकों ने कॉलेज परिसर और आसपास जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।

 

चुनाव और मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की निगरानी में मतगणना पूरी हुई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND