🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिसंदीप चमोली ने मंत्री गणेश जोशी के बयान...

संदीप चमोली ने मंत्री गणेश जोशी के बयान पर जताई नाराजगी, पत्रकारों से माफी मांगने की उठाई मांग

P
By Pahadnews24
May 22, 2026 • 1 min read
संदीप चमोली ने मंत्री गणेश जोशी के बयान पर जताई नाराजगी, पत्रकारों से माफी मांगने की उठाई मांग
संदीप चमोली ने मंत्री गणेश जोशी के बयान पर जताई नाराजगी, पत्रकारों से माफी मांगने की उठाई मांग (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड में मंत्री गणेश जोशी के कथित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली ने मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे मीडिया और पत्रकारों का अपमान बताया है।


 

संदीप चमोली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उत्तराखंड के सम्मानित पत्रकार साथियों और मीडिया संस्थानों को “तट पुजिया” कहना मंत्री गणेश जोशी की गलत मानसिकता और मीडिया के प्रति असम्मानजनक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तंभ है और पत्रकारों का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।


 

कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि मंत्री गणेश जोशी तत्काल प्रभाव से मीडिया के सभी साथियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांगते, तब तक पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को उनके कार्यक्रमों के बहिष्कार पर विचार करना चाहिए।


 

संदीप चमोली ने कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी कीमत पर पत्रकारों के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता।


 

राजनीति UTTARAKHAND