🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिउक्रांद के संजय सिल्सवाल और राहुल रावत श...

उक्रांद के संजय सिल्सवाल और राहुल रावत शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठे, अवैध निर्माण के लगाए आरोप

P
By Pahadnews24
June 14, 2026 • 1 min read
उक्रांद के संजय सिल्सवाल और राहुल रावत शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठे, अवैध निर्माण के लगाए आरोप
उक्रांद के संजय सिल्सवाल और राहुल रावत शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठे, अवैध निर्माण के लगाए आरोप (Photo: Pahad News)

ऋषिकेश/गरुड़चट्टी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिल्सवाल और युवा प्रकोष्ठ के राहुल रावत गरुड़चट्टी में संचालित शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं। दोनों नेताओं का आरोप है कि यह ठेका नियमों के विपरीत स्थापित किया गया है और इसके संबंध में उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं जो दर्शाते हैं कि ठेका कथित रूप से अवैध है तथा प्रशासन की भूमि पर बना हुआ है।


 

धरना स्थल से संजय सिल्सवाल ने लाइव प्रसारण के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं और क्षेत्रीय जनता से आंदोलन के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता और उनकी भावनाओं के सम्मान के लिए किया जा रहा है।
 

संजय सिल्सवाल ने कहा कि हाल ही में शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अवैध घोषित करते हुए उन पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। ऐसे में यदि अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हो सकती है तो शराब के इस कथित अवैध ठेके की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

धरने के चलते क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों का समर्थन भी आंदोलन को मिलना शुरू हो गया है। यूकेडी नेताओं का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।


 

राजनीति UTTARAKHAND