🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeदेश / विदेशवंदे मातरम के दौरान सोनिया गांधी के इशार...

वंदे मातरम के दौरान सोनिया गांधी के इशारों पर सियासी घमासान, भाजपा ने लगाए रोकने की कोशिश के आरोप

P
By Pahadnews24
August 17, 2026 • 1 min read
वंदे मातरम के दौरान सोनिया गांधी के इशारों पर सियासी घमासान, भाजपा ने लगाए रोकने की कोशिश के आरोप
वंदे मातरम के दौरान सोनिया गांधी के इशारों पर सियासी घमासान, भाजपा ने लगाए रोकने की कोशिश के आरोप (Photo: Pahad News)

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि वंदे मातरम के गायन के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने गीत को रोकने का संकेत दिया। भाजपा ने कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए दावा किया कि शुरुआती पंक्तियों के बाद सोनिया गांधी असहज नजर आईं और उन्होंने इशारे के जरिए गायन रोकने की कोशिश की। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी पूरे गायन के दौरान परेशान दिखाई दिए और इसे लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा।

 

हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सोनिया गांधी वंदे मातरम को रोकने का कोई संकेत नहीं दे रही थीं, बल्कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी की व्यवस्था कराने का इशारा कर रही थीं। कांग्रेस ने भाजपा पर वीडियो के आधार पर अनावश्यक राजनीतिक विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दोनों दलों के समर्थकों के बीच भी तीखी बहस देखने को मिल रही है।


 

देश / विदेश UTTARAKHAND