🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडश्रीनगर गढ़वाल में शिक्षा मंत्री धर्मेंद...

श्रीनगर गढ़वाल में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने फूंका प्रतीकात्मक पुतला

P
By Pahadnews24
July 19, 2026 • 1 min read
श्रीनगर गढ़वाल में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने फूंका प्रतीकात्मक पुतला
श्रीनगर गढ़वाल में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने फूंका प्रतीकात्मक पुतला (Photo: Pahad News)

श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों के विरोध में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर प्रवेश द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर उनके इस्तीफे की मांग की गई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर पर विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने की घटना का भी विरोध जताया। 

 

प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, वीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु भंडारी, दिशांत धनाई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND