🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडथराली से रेफर गर्भवती महिला की एम्बुलेंस...

थराली से रेफर गर्भवती महिला की एम्बुलेंस में मौत, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप

P
By Pahadnews24
June 30, 2026 • 1 min read
थराली से रेफर गर्भवती महिला की एम्बुलेंस में मौत, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप
थराली से रेफर गर्भवती महिला की एम्बुलेंस में मौत, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप (Photo: Pahad News)

थराली/चमोली:
चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की अस्पताल ले जाते समय 108 एम्बुलेंस में मौत हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली से कर्णप्रयाग रेफर किया गया था। कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान सरिता देवी (35 वर्ष), पत्नी नरेंद्र कुमार, निवासी कुराड़ के आफर तोक के रूप में हुई है। मृतका के भाई पप्पू सोलियाल ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सरिता देवी को सीएचसी थराली लाया गया था, लेकिन चिकित्सक की नाइट ड्यूटी होने के कारण उनका परीक्षण करीब 11 बजे किया गया।

परिजनों के अनुसार, पहले अस्पताल में ही प्रसव कराने की बात कही गई, लेकिन बाद में अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) उपलब्ध न होने की बात कहकर करीब 3 बजे महिला को कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया। आरोप है कि रेफर करने में हुई देरी और चिकित्सा स्टाफ की लापरवाही के कारण नारायणबगड़ के समीप बगोली क्षेत्र के पास 108 एम्बुलेंस में ही महिला की मौत हो गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर और पंखे जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नोट: अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। उनका पक्ष सामने आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND