🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में आज भी बारिश-बिजली का ऑरेंज...

उत्तराखंड में आज भी बारिश-बिजली का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

P
By Pahadnews24
May 31, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड में आज भी बारिश-बिजली का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
उत्तराखंड में आज भी बारिश-बिजली का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत देने वाली बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।


 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मैदानी जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।


 

शनिवार को देहरादून समेत कई क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और लगभग डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 20.2 डिग्री और नई टिहरी में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों, विशेषकर केदारनाथ धाम और आसपास की चोटियों पर बर्फबारी भी हुई है। मौसम में आए बदलाव के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।


 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर न जाने और बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND