🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडशादी से इनकार पर कोतवाली गेट पर हाईवोल्ट...

शादी से इनकार पर कोतवाली गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा

P
By Pahadnews24
July 26, 2026 • 1 min read
शादी से इनकार पर कोतवाली गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा
शादी से इनकार पर कोतवाली गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा (Photo: Pahad News)

बाजपुर। शादी से इनकार करने पर शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के बाद कोतवाली परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों को अलग कराया और मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर स्थिति सामान्य कराई।

 

पुलिस के अनुसार, बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर है। दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की बात भी तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती पहले युवक के घर पहुंची, जिसके बाद मामला बाजपुर कोतवाली पहुंच गया।

 

शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों पक्ष समझौते के लिए कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान युवती की नजर युवक पर पड़ते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवती ने चप्पल निकालकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

 

पुलिस ने तत्काल बीच-बचाव कर युवक को युवती से अलग कराया। घटना के दौरान कोतवाली गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी। युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चली गई, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND