🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडकोसी नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवती की...

कोसी नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवती की मौत, गिरिजा देवी मंदिर दर्शन के बाद हुआ हादसा

P
By Pahadnews24
June 16, 2026 • 1 min read
कोसी नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवती की मौत, गिरिजा देवी मंदिर दर्शन के बाद हुआ हादसा
कोसी नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवती की मौत, गिरिजा देवी मंदिर दर्शन के बाद हुआ हादसा (Photo: Pahad News)

रामनगर। रविवार दोपहर प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान 24 वर्षीय युवती की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से करीब तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में श्रद्धालु गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद कुछ श्रद्धालु मंदिर के पास बह रही कोसी नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान 24 वर्षीय निशु और उसकी रिश्तेदार वर्षा नदी के गहरे बहाव में फंस गईं और बचाव के लिए शोर मचाने लगीं।


 

आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद वर्षा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन निशु तेज बहाव में बह गई। बाद में उसे नदी से बाहर निकालकर बेहोशी की हालत में रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND