🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधदेवभूमि में बढ़ते अपराध! मेडिकल स्टोर सं...

देवभूमि में बढ़ते अपराध! मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

P
By Pahadnews24
May 18, 2026 • 1 min read
देवभूमि में बढ़ते अपराध! मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
देवभूमि में बढ़ते अपराध! मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार (Photo: Pahad News)

विकासनगर। देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बदरीपुर गांव में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने बीच सड़क पर मेडिकल संचालक पर पाठल से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


 

घटना मेदनीपुर-बदरीपुर गांव की बताई जा रही है। घायल मेडिकल स्टोर संचालक को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


 

जानकारी के मुताबिक आरोपी और उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और करीब 10 से 15 साल पहले यहां आकर बस गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून से फॉरेंसिक और इन्वेस्टिगेशन टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए।


 

घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपी और उसके परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


 

एसओ सहसपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बदरीपुर गांव में एक व्यक्ति पर पाठल से हमला किया गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि गांव निवासी महेंद्र पर गांव के ही कार्तिक नामक युवक ने गर्दन के आसपास कई वार किए हैं।


 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी का मानसिक परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


 

अपराध UTTARAKHAND